निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने रखे विचार
Mar 19 2021
ग्वालियर। स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता को हमेशा याद रखें जिसके लिये निबंध प्रतियोगिता का आयोजन माधव महाविद्यालय में किया गया। निबंध प्रतियोगिता से युवा शक्ति को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से परिचित कराने के लिये आयोजित की गई। स्वतंत्र भारत में हम अपनी आजादी को कभी भूल नहीं सकते जिसकी 75 वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसका नेतृत्व एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेन्ट डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. संजय पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला द्वारा किया गया।
निबंध प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की गई जिसमें दाण्डी यात्रा और महात्मा गांधी विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों को व्यक्त किया जिसमें प्रथम स्थान पर अंकुर चौरसिया, बी.ए. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर रवि धाकड़, बी.ए. तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर मयंक प्रताप सिंह तोमर बी.ए. द्वितीय वर्ष रहें। निर्णायक डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ. चंचल अवस्थी, प्रो. प्रेक्षा नाईक, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह एवं डॉ. विकास शुक्ला थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









