बादलों ने बढ़ाई गर्मी, रात का पारा 20 डिग्री
Mar 19 2021
ग्वालियर। पाकिस्तान में बन रहा सिस्टम हिमालय के ऊपर से होकर पूर्वी राजस्थान में डेरा डाल चुका है, इसी के प्रभाव से शहर का मौसम प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह से आसमान पर बादल छाए होने से धूप से तो छुटकारा है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ गया है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सीजन में पहली बार रात का पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। ऐसे में पंखे की हवा में भी रात में बेचैनी महसूस होती रही। यह बदलाव 25 मार्च तक जारी रहेगा। उधर दिन के पारे में भी बढ़ोतरी का क्रम जारी है, गुरुवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। धूप न खिलने के कारण जनजीवन जरूर सामान्य हो गया है, लेकिन मौसम के ऐसे तेवर किसानों को डराने लगे हैं।उधर गर्मी के कारण एसी के स्विच भी ऑन होने लगे हैं।
मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय का कहना है कि पाकिस्तान में एक सिस्टम बना हुआ है, जो कि हिमालय की ओर से आने वाली हवा के साथ पूर्वी राजस्थान में डेरा जमा चुका है और इसका असर पूरे पश्चिमी मध्यप्रदेश पर दिखाई दे रहा है। यह हालात अभी एक सप्ताह और रहेंगे। इस दौरान बादल छाने के साथ ही तेज हवा व बूंदाबांदी हो सकती है साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है, लेकिन बीच में धूप भी खिलती रहेगी।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. रामकृष्ण कुशवाह का कहना है कि इस तरह का मौसम कुछ फसलों के लिए बेहद परेशान करने वाला है। यदि ओले और पानी गिरता है तो फिर खेतों में कटी डली सरसों और चने की फसल को बड़ा नुकसान होगा, वहीं तेज हवा और ओले गेहूं की खड़ी फसल को बर्बाद कर देंगे। उधर जिन किसानों ने खेतों में सब्जी लगा रखी है, वह भी खराब हो जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









