छात्रों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने का प्रयास करें-तिवारी

Mar 19 2021

ग्वालियर।। छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर के साइंस कॉलेज में समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने छात्रों से उनकी समस्याओं को जाना। छात्रों द्वारा बताया गया, कि कॉलेज में किसी भी जानकारी के लिये अत्याधिक परेषानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही छात्रों द्वारा बताया गया, कि उनके परीक्षा परिणाम में अत्याधिक लापरवाही व देरी से उनको बहुत परेषानी व कॉलेज के लगातार चक्कर काटना पड़ता है तथा कॉलेज प्रषासन के द्वारा समस्याओं को समाधान करने की कोई प्रक्रिया चालू नहीं की गयी है। छात्रों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुये समाजसेवी कृष्णकान्त तिवारी ने कॉलेज प्रषासन से भेंट कर छात्रों की समस्याओं को देखते हुये एक हेल्पडेस्क लगाकर के समय सीमा मेें छात्रों की समस्याओं को निराकरण करने के लिये कहा तथा उनको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेषानी न हो इसके लिये महत्वपूर्ण परिवर्तन करने के लिये कहा गया। इसके साथ ही कॉलेज प्रषासन को एक षिकायत शाखा का निर्माण करना चाहिए जिसमें छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से समय सीमा में निराकरण किया जावे जिससे छात्र षिक्षा प्राप्त कर उज्जवल भविष्य की कामना कर सके। पं कृष्णकान्त तिवारी द्वारा बताया गया, कि छात्रों की समस्याओं को लेकर के जल्द ही जीवाजी विष्वविद्यालय के कुलपति से व कुलसचिव से भेंट कर इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर निराकरण के लिये अनुरोध करूॅगा। छात्र ही हमारे आने वाले भविष्य की नीव है उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। कॉलेज प्रषासन के द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का आष्वासन दिया गया। इस मौके पर पं गौरव भार्गव, समाजसेवी संजीव रजक, समाजसेवी शुभम जाटव, आकाष कौरव, गौरव योगी तथा छात्र षिवंागी उपाध्याय, दीप्ती मौर्य, राहुल यादव, अरविन्द शर्मा, पायल दुबे, प्रदीप राजपूत, दिनेष यादव, रेखा यादव, प्रतिमा रावत, सोमेष तिवारी, संदीप दुबे, काब्या परमार, अब्धेष राजपूत, आकांक्षा तिवारी, संभावना तिवारी, समीर खान एवं अनेक छात्र उपस्थित रहें।