होली की तैयारी में जुटे लोग अबीर गुलाल और रंग पिचकारी की सजी दुकान
Mar 19 2021
ग्वालियर। होली की खरीदारी को लेकर अब धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बाजारों में उतर रही है ग्राहकों की ओर से अभी रंग पिचकारी भले ही नहीं खरीदी जा रही लेकिन आस-पास जनपदों के व्यापारियों की ओर से रोजाना खरीदारी हो रही है पिछले साल की तुलना में रंग अबीर गुलाल पिचकारी के दाम में बहुत अंतर नहीं है पिचकारी 15 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है।
कोरोना काल में इस बार लोग होली सुखी खेलने पर अधिक जोर दे रहे हैं इसको लेकर बाजार में ऐसा बम आया है जिससे आग लगाने पर फूटने के दौरान उसमें से अबीर गुलाल उड़ेगा वही गन पिचकारी और कार्टून वाली पिचकारी, मोदी, योगी पिचकारी यूजिकल पाइप खिलौना वाले पिचकारी भी हैं मुखौटा की मांग इस बार भी है खास बात यह है कि होली के आइटम में चीन का कब्जा रहता था लेकिन इस होली में बाजार चीन से मुक्त हैं बाजार में भी मांग के अनुसार कई तरह के रंग गुलाल मौजूद हैं शहर के विभिन्न इलाकों में बाजार सज चुके हैं और दूरदराज के छोटे कारोबारी की ओर से रोजाना खरीददारी भी हो रही है हालांकि इस बार को रोना संक्रमण के डर से लिक्विड रंगों से लोग परहेज कर रहे हैं
आद्रा नक्षत्र में प्रारंभ होंगे होलाष्टक
बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार होलाष्टक का आरंभ 22 मार्च से प्रारंभ हो जाएगा इनका समापन होली का दहन के दिन होगा इस दिन फाल्गुन मास की शुल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान होंगे और इस दिन आद्रा नक्षत्र भी रहेगा वहीं अन्य ग्रह और राशियों की बात की जाए वृषभ राशि में राहु और मंगल, वृश्चिक राशि में केतु ,मकर राशि में गुरु और शनि, कुंभ राशि में बुध और मीन राशि में सूर्य व शुक्र विराजमान रहेंगे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









