सीएम का पूरा परिवार ही खनन माफिया: दिग्विजय
Mar 18 2021
ग्वालियर। संक्षिप्त प्रवास पर गुरूवार की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस के ग्वालियर आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सासंद दिग्विजय सिंह भाजपा को लेकर आरंभ से ही आक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने स्टेशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज के सारे परिवार को खनन माफिया बताते हुए कहा कि यह सभी अवैध उत्खनन में जुटे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में इस काले कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही। कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना बीजेपी की मीटिंग और कार्यक्रमों में नहीं फैलता है, वह तो आम लोगों के अन्य कार्यक्रमों से ही फैलता है। मानक अग्रवाल के कांगे्रस से निष्कासन को लेकर सिंह ने कहा कि उनका बयान गलत था यदि उन्हें बात रखनी ही थी तो पार्टी प्लेटफार्म पर कहते। कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह व्यापमं जैसा घोटाला है, पेपर इतना कठिन था कि मैं भी हल नहीं कर पाता साफ जाहिर है घोटाला हुआ है, इस मामले की जांच होनी चाहिए ये व्यापमं 2 घोटाला है, परीक्षा निरस्त होनी चाहिए।
राहुल लोधी के विषय में बोले दिग्विजय सिंह, दूसरों पर पैसा लेने का आरोप लगाने वाले राहुल लोधी खुद भाजपा में शामिल हो गए, अब मैं पूछता हूं कि उन्होंने कितना पैसा लिया, 2 दिन पहले तक दूसरों पर पैसे लेने का आरोप लगा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास राजनीति में सुचिता लाना है। राजनीति में खरीद फरोख्त नहीं होनी चाहिए। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मैंने शुरू से कहा था कि भाजपा अलग रंग देगी अगर आप मेरा सोशल मीडिया पर वक्तव्य पढ़ेंगे तो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से जांच कराना मतलब भाजपा से जांच कराना होगा और वही हुआ, क्योंकि उसके जो डायरेक्टर वाईसी मोदी हैं उनका नरेंद्र मोदी से निकटतम संबंध है। उन्होंने ही गुजरात में जो दंगों में जांच हुई उन्होंने की, हीरेन पंड्या के मामले में भी उन्होंने जांच की वहां भी क्लीन चिट मिली।
स्वागत करने वालों में शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री लाखन सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, वीरेंद्र तोमर, सुनील शर्मा, अभा कांग्रेस कमेटी की सदस्य रश्मि पवार, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, चन्द्रमोहन नागोरी, महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्राहिम पठान, वीर सिंह तोमर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेबरन सिंह कंसाना, प्रवक्ता आनंद शर्मा, महिला कंाग्रेस अध्यक्ष रूचि गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









