बैंकों के बाद अब भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचरियों ने की हड़ताल

Mar 18 2021

ग्वालियर। राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण होने की संभावना को लेकर अभी एक दिन पहले सभी बैंकों ने अपना कामकाज बंद कर दो दिन की हड़ताल और प्रदर्शन किया था। अब गुरूवार को भारतीय जीवन बीमा निगम ने भी अपने को खतरे में देख निगम के कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि वित्ता मंत्री ने बजट के दौरान यह संभावना व्यत की थी कि कुछ बैंकों का और भारतीय जीवन बीमा निगम का निजीकरण हो सकता है। सरकार की इस मंशा के खिलाफ बैंक व जीवन बीमा निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा बजट प्रस्ताव में दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा के खिलाफ बैंककर्मी, अधिकारी की दो दिन की हड़ताल के बाद 18 मार्च को एलआईसी के कर्मचारी-अधिकारी, आईपीओ और बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने के प्रस्ताव और एलआईसी एट 1956 में परिवर्तन किए जाने के खिलाफ देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। 
बता दें कि भारत सरकार ने आम बजट में दो सरकारी बैंकों और एक बीमा कंपनी के निजीकरण की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद बैंक कर्मचारियों के साथ बीमा कंपनियों के कर्मचारी भी नाराज हैं। ऐसे में 15 और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल रही है तो 17 मार्च साधारण बीमा कंपनियों में हड़ताल रही इसी क्रम में गरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम में हड़ताल पर हंै। एलआईसी की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों के बाहर तालाबंदी कर दी और प्रदर्शन किया।