स्टेशन पर शुरु हो गई यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग
Mar 18 2021
ग्वालियर। देश के साथ ही शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गुरूवार से रेलवे स्टेशन पर देश के अन्य शहरों से आने वाले मुसाफिरों को थर्मल स्क्रीनिंग व नाम पता नोट करने के बाद ही शहर के अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। आज से ट्रेनों से ग्वालियर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की चौबीस घंटे जांच करने के लिए डॉक्टरों सहित पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है।
प्रदेश के दस जिलों में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीती रात ही गृह मंत्रालय भोपाल से मिले आदेश के बाद प्रशासन की नींद टूटी। आदेश आते ही प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमले ने रेलवे स्टेशन पर दूसरे शहरों से आने वाले मुसाफिरों की थर्मल स्क्रीनिंग करना शुरु कर दी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म स्थित वीआईपी गेट पर बनाए गए जांच सेंटर पर जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला जो प्रशासन व स्वास्थ्य महकमें के लिए राहत की बात है।
आरपीएफ स्टॉफ की भी तैनाती
चार महीने से स्टेशन पर बाहर से आने वाले मुसाफिरों को बिना जांच के ही शहर में जाने दिया जा रहा था। औपचारिकता के लिए केवल आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी लेकिन आरपीएफ ग्वालियर में पुलिस जवानों क ी कमी के चलते उन्हें भी हटा दिया था। सब कुछ रामभरोसे ही चल रहा था। लेकिन प्रशासन द्वारा तैनात की गई टीम के बाद आरपीएफ जवानों की तैनाती भी कर दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









