फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दिल जीता

Mar 18 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के फैसिलिटेशन सेंटर में संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक आयोजन के तीसरे दिन बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 12 साल तक के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं टेलेंट हंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने अपने टेलेंट का मंच पर प्रदर्शन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष गुप्ता वरिष्ठ रंगकर्मी विशिष्ट अतिथि अरूण प्रधान बतौर उपस्थित थे। प्रमुख रूप से संजय क_ल, वरिष्ठ सदस्य अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी भी उपस्थित थे।
आज के इस आयोजन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं टेलेंट हंट प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जयंती शर्मा, जेसी रूचि बिजपुरिया उपस्थित थी। आयोजन में बच्चों ने टेलेंट हंट प्रतियोगिता में डांस गाना, मिमीक्ररी जोक आदि का टेलेंट दिखाया इस आयोजन में विजेता अभिजीत इस प्रकार रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनुष्का वर्मा स्वच्छ भारत का संदेश दिया धैर्य माहेश्वरी ट्रैफिक नियम का पालन करना बताया रचित मंगल रॉकस्टार वंशिका बाथम कैटवॉक तानिया बाजपेई शाकाहारी अपनाओ भाविका शर्मा रानी लक्ष्मीबाई नेवद्ब शर्मा बाजीराव इसी तरह टैलेंट हंट में जूनियर वर्ग वंशिका बाथम प्रथम पुरस्कार दिव्यांश कुशवाहा द्वितीय पुरस्कार आधया नथानी तृतीय पुरस्कार सांत्वना पुरस्कार सौया शुला रीतीशा मित्तल जतिन भदौरिया संजना मंगल श्रीयाशी शर्मा सीनियर वर्ग टैलेंट मैं प्रवीण मानपुरिया प्रथम पुरस्कार शंकर सिंह द्वितीय पुरस्कार परवेज खान तृतीय पुरस्कार विजेता रहे।
मेले में होली डांस महोत्सव सांस्कृतिक आयोजन 27 को
ग्वालियर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में होली डांस महोत्सव सांस्कृतिक आयोजन 27 मार्च को स्थानीय मेला प्राधिकरण के फैसिलिटेशन सेंटर मे आयोजित किया जाएगा। यहां आयोजन शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। यहां होली डांस महोत्सव सांस्कृतिक आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया। इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के बच्चे रहेंगे वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे रहेंगे और वर्ग सी में 15 साल से ऊपर वाले बच्चे रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने गाने की पेनड्राइव साथ में लाना होगा प्रतिभागी को केवल होली के गीतों पर ही अपने डांस की प्रस्तुति देना होगी। प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को डांस के लिए 3 मिनट का समय मंच पर दिया जायेगा इस आयोजन में भाग लेने के लिए अलोहा अबेकस सेन्टर भारद्वाज हाउस सिटी सेंटर या ग्वालियर व्यापार मेले में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं