स्वच्छ परिसर, नशामुक्त परिसर का चलाया अभियान

Mar 18 2021

ग्वालियर। ग्वालियर संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना द्वारा ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य अस्पताल को मरीजों व उनके अटेण्डरों हेतु अधिक सुविधाजनक बाधारहित कैसे बनाया जा सकता हैं, इस संबंध में कुछ दिन पूर्व संभागायुक्त ने मेडीकल कॉलेज में शहर के प्रतिष्ठित एनजीओ व समाजसेविओं के साथ चर्चा की। मीटिंग के दौरान संभागायुक्त ने जयारोग्य अस्पताल में सभी संस्थाओ व समाजसेवियों से एक दिन या एक सप्ताह अस्पताल में सेवा कार्य हेतु देने की मंशा जाहिर की जिसे उपस्थित सभी लोगों ने अपनी सहमति प्रदान की थी। इसी कड़ी में सामाजिक एक पहल कार्यक्रम के अन्तर्गत सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा जयारोग्य अस्पताल में सोमवार से सेवाकार्य प्रारंभ किया। संस्था द्वारा स्वच्छ परिसर, नशामुक्त परिसर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके अटेन्डरों को फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर किया गया। उसके बाद संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल परिसर का भ्रमण कर किया गया। अस्पताल परिसर में जगह जगह मरीजों के अटेन्डर व अन्य लोग धुम्रपान, तबाकू व गुटका का सेवन करते पाये गये, जिन्हें वॉलियन्टर द्वारा समझाया गया तथा इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। अस्पताल परिसर में जगह- जगह तबाकू व गुटका खाकर थूकने से जो गन्दगी फैल रही थी उसे संस्था के वॉलियन्टरों द्वारा देखा। गया तथा उसके निराकरण हेतु विचार विमर्श किया गया।
नियमानुसार सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करना निषेध हैं, यदि इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाये तो अस्पताल परिसर को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सकता हैं। संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने सुझाव दिया कि परिसर के अन्दर धुम्रपान, तबाकू व गुटका का सेवन करते पाये जाने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही करने से लोगों में भय का वातावरण बनेगा, जिससे लोग धुम्रपान व तबाकू, गुटके के सेवन करने से बचेगें। कार्यक्रम में विशेष रूप से जन अभियान परिषद् के संभाग समन्वय सुशील बरुआ, जिला समन्वय धर्मेन्द्र दीक्षित, अस्पताल के सहायक अधीक्षक मेवाफरोश वरिष्ठ समाजसेवी आरके गुप्ता, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बी एल धाकड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, विनोद पवैया, भार्गव, रामचरण चिडार रुचिर, राजकुमार प्रजापति, अनिल चौहान, आशीष चौहान, जितेन्द्र श्रीवास, सौरभ सक्सेना, सुनील राठौर, रिषभ दुबे, निक्की दुबे सहित बड़ी संया में संस्था के पदाधिकारी व वॉलियन्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सहयोगियों का संस्था सचिव रामदास माहौर ने आभार व्यक्त किया।