जनसुनवाई में किया नुकड़ नाटक, दिया संदेश

Mar 18 2021

ग्वालियर। ग्वालियर कोरोना सेकंड स्ट्रेंथ को रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है जागरूकता के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर विभिन्न प्रकार के माध्यमों से जागरूकता संदेश आम जन तक पहुंचना चाहिए जिसका निर्वाहन एन.एस.एस माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवक कर सकते हैं यह बात कलेक्टर कौशलेंद विक्रम सिंह ने कही राष्टीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय और आनंदम विभाग ग्वालियर के सहयोग से जिलाधीश कार्यालय में कोरोना से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में जिलाधीश ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ए.डी.एम आशीष तिवारी आनंदम विभाग के ए.के. शर्मा, पवन दीक्षित एवंम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडे राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर उपस्थित थे। कोरोना 2020 ने हमारी अर्थ वयवसथा को काफ़ी पीछे कर दिया है परंतु वर्ष 2021 में हम यह नहीं होने देंगे।
कोरोना से जीवन तो समाप्त होता ही है परंतु देश की प्रगति रूक जाती हैं जिसके लिए जागरूकता ही बचाव है नुक्कड़ नाटक के द्वारा सामाजिक दूरी, गाड़ी पर चलते समय मास्क ना लगाना, कोरोना होने के बाद मानसिक रूप से परिवार को सकंट का सामना आदि बिंदुओ पर प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ए.डी.एम आशीष तिवारी ने इस प्रकार के नुक्कड़ नाटकों को आमजन तक पहुंचनाने के लिए एन.एस.एस स्वयंसेवकों की सराहना की तथा निरंतर जागरूकता के इस कार्यक्रम को करने के लिए कहा नुक्कड़ नाटक में अंकुर चरसिया, अनिरूद्ध शर्मा,अंकुश अरोरा,रवि धाकड़, विश्वजीत, अजय, करण बरुआ ,निशा भार्गव, फिजा, अंजलि गोयल आदि लोग उपस्थित थे।