रंग लगेया -बिग बॉस की मशहूर जोड़ी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा उर्फ़ #पाहिरा अभिनीत प्रेमगाथा हुई लॉन्च!
Mar 18 2021
जब से पारस और माहिरा ने सोशल मीडिया पर अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘रंग लगेया’का ऐलान किया है, तब से उनके फैंस इस रोमांटिक जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं! इस म्यूजिक वीडियो को कश्मीर की खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। इसमें कहानी दिखाई गई है कि प्यार की बदौलत सामाजिक उम्मीदों और दबाव पर कैसे जीत हासिल की जा सकती है। इस वीडियो में संगीतकार रोचक कोहली ने म्यूजिक दिया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। इस गाने को गाया है सदाबहार मोहित चौहान और रोचक कोहली ने। ‘रंग लगेया’गाना होली से पहले एक परफेक्ट प्रेमगीत है, जो धूम मचाने के लिए तैयार है। ‘रंग लगेया’ गाने में एक जटिल कहानी के जरिए यह दर्शाया गया है कि जिंदगी हमेशा दूसरा मौक़ा देती है लेकिन एक चीज जो सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह है प्यार। इस गाने में एक पेंटर और उसकी कला के स्रोत के अतीत को फिल्माया गया है। इस वीडियो में पारस और माहिरा के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिल रही है।
पारस ने म्यूजिक वीडियो के बारे में कहा कि, “रंग लगेया वीडियो में इमोशन और सेलिब्रेशन का संगम दिखाया गया है। यह प्यार का सेलिब्रेशन है, जिसमें सब रंग हैं। मैं बेहद खुश हूँ कि ऐसे गाने का अवसर मुझे मिला। इसे बेहद खूबसूरती से रोचक कोहली ने कंपोज किया है और कुमार के लिरिक्स मर्मस्पर्शी हैं। मोहित चौहान की आवाज में यह गाना हर किसी का दिल जीत लेगा।”
माहिरा ने कहा कि,,”मैं रंग लगेया को लेकर काफी उत्साहित हूँ। यह गाना बेहद अच्छा है और मुझे गाने में अपनी भूमिका निभाना काफी अच्छा लगा। इसमें एक जरूरी सन्देश के साथ सहज कहानी दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि जिंदगी में खुद को और दूसरों को दूसरा मौका देना चाहिए। मैं इस वीडियो पर अपने फैंस की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूँ।”
तो, सभी संगीत प्रेमी तैयार हो जाएँ सारेगामा के यूट्यूब पेज http://bit.ly/RangLageya पर आज ही इस वीडियो को देखने के लिए :
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









