चार दिन बाद खुले बैंक उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़
Mar 17 2021
ग्वालियर। राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण की घोषणा के विरोध में चल रही बैंक कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को सभी सरकारी बैंक खुल गए। बैंक खुलते ही उपभोक्ताओं की खासी भीड़ बैंकों में उमड़ पड़ी। भीड़ होने के कारण कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विगत दो दिन से चल रही बैंक कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को सभी सरकारी बैंक खुल गए। बैंक खुलते ही उपभोक्ताओं की खासी भीड़ बैंकों में उमड़ पड़ी।
सोमवार-मंगलवार की हड़ताल और उससे पूर्व शनिवार-रविवार को अवकाश होने की वजह से बैंक चार दिन से बंद थीं। इस कारण पेंडेंसी भी बढ़ गई। बुधवार को बैंक खुलने के साथ ही उपभोक्ताओं की लंबी- लंबी कतारें बैंकों में देखी गईं। महाराज बाड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बहुत भीड़ होने की वजह से कर्मचारियों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पडा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









