शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने स्मार्ट सिटी करेगी सहयोग

Mar 17 2021

ग्वालियर। शिल्प कला के विकास औऱ शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी हर संभव सहयोग करेगी यह बात स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित क्षेत्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में आयोजित शिल्पी चौपाल कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास विभाग के सहायक संचालक पुष्पराजन सहित कई वरिष्ठ शिल्पकार और शिल्पी उपस्थित थे।
स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें बताया कि पत्थर शिल्प की कला में ग्वालियर का नाम प्राचीन काल से प्रसिद्ध है। स्मार्ट सिटी का प्रयास है कि अंचल में शिल्पकला को निरन्तर प्रोत्साहन मिलता रहे और अंचल के शिल्पियों द्वारा रचित शिल्प का बेहतर प्रदर्शन हो। इसके लिए शिल्पकारों को एक स्थान पर सुविधाएं मिलें, इसी बात को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर तैयार किया गया है। श्रीमती सिंह ने कहा कि शिल्पियों के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है कि वह इस सुविधा का लाभ लेकर अपनी कला को आगे बढ़ाएं। श्रीमती सिंह ने बताया कि इस सेंटर में शिल्पियों के मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हंै। जल्द ही शिल्पकारों की एक समिति बनाई जाएगी जो सेंटर की देखरेख में अपनी कुशल भूमिका निभाएगी।