माधव महाविद्यालय ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर निकाली सायकल रैली

Mar 17 2021

 ग्वालियर। स्वतंत्र भारत में हम अपनी आजादी को कभी भूल नहीं सकते जिसकी 75 वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनेक लोगों ने आजादी के समय अपने अपने स्तर पर आजादी के लिए काफी प्रयास किये। जो धरातल पर आज हमें देखने को मिल रहे हैं। आजादी आसानी से नहीं मिली परन्तु आजाद भारत में हम इस 75 वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ को उत्साह पूर्वक मनायेंगे। माघव महाविद्यालय द्वारा सायकल रैली के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया यह सायकल रैली माघव महाविद्यालय से नई सड़क, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, फूलबाग होते हुये रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर समाप्त हुई। जिसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी, एन.सी.सी. ऑफिसर डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला द्वारा किया गया। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं के कार्यक्रम होने है आजादी के 75 वर्षों में भारत ने अपने विकास में जो नये आयाम स्थापित किये है इसके परिणामस्वरूप में सैन्य शक्ति में विश्व में चौथे स्थान पर आ गया है जो भारत के लिये गौरव की बात है।
भारत आर्थिक दृष्टि से विकास की ओर अग्रसर है और विश्व में पांचवीं महाशक्ति बन गया है। आजाद भारत में हमें भी अपना योगदान किसी-न-किसी रूप में देना चाहिये इस 75 वीं वर्षगांठ पर यदि हम उन स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारियों को याद कर उनके समान में कुछ कर सके तो हमें करना चाहिये। आजादी तो मिल गई परन्तु आजादी को बरकरार रखने के लिये एन.एस.एस. के युवा इस कार्य में अग्रसर होकर लोगों को सर्तक उत्कर्ष की ओर अग्रसर होने का आग्रह करें भारत में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भी आजादी दिलाने के लिये काफी प्रयास किये।
इस कार्यक्रम में गोविन्द सिंह, यश चाकणकर, मोहित भगोरिया, अभय प्रताप सिंह, नीतेन्द्र तोमर, विवेक कुशवाह, आशीष जैन, उपेन्द्र राय, स्वयं सेवक अनिरुद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, रवि, तरूण रोहिरा, अंकुर चौरसिया, योगेश्वर माहौर, हेमंत,पूर्वी नामदेव, मुस्कान, आयुष, लक्ष्मण आदि लोग उपस्थित हुये।