माता-बहनों ने संजोकर रखी है हमारी सांस्कृतिक विरासत
Mar 17 2021
ग्वालियर। संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री माया सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस मौके पर माया सिंह ने कहा कि माता बहनों ने संजोकर रखी है हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारे रीति रिवाज, पारिवारिक व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत, पूजा पद्धति एवं पारिवारिक मूल्यों को हमारी माता बहनों ने संजोकर रखा है महिलाएं ही समाज की वास्तुकार होती है, यदि समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो महिलाओं बेटियों को मजबूत करना पड़ेगा। सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हमें समाज की बुनियाद को मजबूत करना पड़ेगा और समाज की बुनियाद तभी मजबूत होगी जब महिलाएं मजबूत होंगी कोई समाज तभी तरक्की करता है जब समाज में महिलाओं को मान सम्मान मिलता है। संस्था द्वारा भी बेटियों एवं महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है उससे महिलाएं बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत होंगी स्वयं आत्मनिर्भर बनेगी समाज में उनका मान सम्मान बढ़ेगा इसके लिए संस्था भी बधाई की पात्र है।
संस्था की अध्यक्ष गिरिजा गर्ग ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह आगे चलकर स्वयं अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकें इसी बात को ध्यान में रखकर इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में महिलाओं ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त किया है संस्था आगे भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती रहेगी। इस मौके पर बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रियाज सिद्दीकी ने किया एवं आभार संस्था की सचिव भारती सोलंकी ने किया।
कार्यक्रम में गीता मेवा फरोश, शालिनी तोमर, रोहित राजौरी, दुर्गा प्रसाद कुशवाह, अजय गर्ग, आशा सिंह, Óयोति, रचना, रंजना मौर्य, मोनिका कुशवाह, नीतू राठोर, कंचन कुशवाह, प्रीति कड़ेरे, मोना सगर, अंजलि बाथम एवं मुस्कान खान सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं के परिजन भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









