जेएएच के सफाई कर्मियों ने नहीं किया काम, चरमराई सफाई व्यवस्था
Mar 17 2021
ग्वालियर। वेतन में अनियमितताओं और समय पर वेतन ना मिलने से परेशान जेएएच के सफाई कर्मियों ने एक बार फिर काम बंद कर दिया, सफाई व्यवस्था ठप होने से जेएएच की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सफाई कर्मियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन द्वारा ना तो समय पर वेतन दिया जा रहा और वेतन में अनेक अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। बार-बार कहने के बाद भी प्रबंधन के रवैया में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आ रहा जिसके कारण सफाई कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द वेतन विसंगति को दूर नहीं किया तो कोई भी सफाई कर्मी कचरा नहीं उठाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









