हरिनाम प्रभात फेरी में खूब लगाए जयकार

Mar 16 2021

 ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम के तत्वावधान में भक्तों ने धूमधाम से हरिनाम प्रभात फेरी निकाली जिसमें भारी संख्या में साधक गण शामिल हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। हरिनाम प्रभात फेरी में सुसज्जित रथ नुमा चार पहिया वाहन पर संत के आसीन विग्रह फोटो के साथ भक्तों की टोलियां सुमधुर भजनों पर भाव नृत्य करते हुए विचरण कर रहे थे। प्रभात फेरी ठाठीपुर डिस्पेंसरी श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर चबल कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी शिवाजी नगर होते हुए वापस श्री हनुमान मंदिर थाटीपुर पर समाप्त हुई। जिसमें गुरु भक्तों द्वारा खूब बापूजी के जयकारे लगाए, साथ ही सत्साहित्य ऋषि प्रसाद की सैकड़ों पत्रिकाओं का जन साधारण में ज्ञान के सुप्रचार हेतु वितरण भी किया गया। भक्तों द्वारा प्रभात फेरी में बापू जी के श्री विग्रह फोटो पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण कर जगह-जगह आरती की गई और जल फल मिष्टान्न का प्रसाद वितरण किया गया। विशेष रूप से शामिल होने वालों में अर्जुन भाई, आर जी चौरसिया, अशोक राठौर, विकास गुप्ता, अखिलेश शर्मा, सी बी शर्मा, रामु रामानी, जयंत नागपाल गोविंद राठौर इत्यादि शामिल हुए।