शिव के नाम सुमिरन से जीव को मुक्ति मिलती है-शास्त्री

Mar 16 2021

ग्वालियर। कथावाचक आचार्य श्रीनिवास शास्त्री ने कहा कि शिव महापुराण कथा कराने से श्रवण करने से जीवन सुधर जाता है। जिस जगह कथा का आयोजन होता है, वहां आत्माएं व जीव-जंतु को मुक्ति मिल जाती है। जो पुण्य आत्मा इस कथा का श्रवण करती है, उसके पूर्वजों को भी मुक्ति मिलती है। साथ ही उन्हें इस सांसारिक भ्रमण से छुटकारा मिल जाता है। उनका मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर शिव नाम का सुमिरन अवश्य करना चाहिए। कथा के बाद आरती यजमान पंडित बनवारी लाल शास्त्री, मनोज शर्मा, प्रदीप शास्त्री ने उतारी।
कथावाचक श्री शास्त्री ने कहा कि शिव पुराण में वर्णित है, जब दक्ष यज्ञ में महादेव को निमंत्रित न करने पर सती माता ने विक्षुब्ध हो कर देहत्याग  किया, शिवजी क्रोधित हो गये। उस समय दक्ष भयभीत हो श्री विष्णु के शरण में गये तो नारायण ने समझाया, जब अपूज्य पूजित हों और पूज्य तिरस्कृत तब दारिद्र्य, भय एवं मृत्यु का प्रकोप होना अवश्यंभावी है।