बच्चों को बचपन से ही संस्कार दें-घनश्याम शास्त्री

Mar 15 2021

ग्वालियर। साईं बाबा मंदिर निरंकारी बेकरी के सामने जनकगंज मे आयोजित संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सोमवार दोपहर 1 बजे श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 51महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं। कलश यात्रा में सुप्रसिद्ध कथा वाचक भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज घोड़े में सवार थे।
कथा में घनश्याम शास्त्री ने भक्तों को भागवत कथा का महत्व बताया। साथ ही भक्ति नारद संवाद का वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाई। श्री शास्त्री ने कहा कि मनुष्य निजी स्वार्थ के कारण ही भक्ति और ज्ञान से दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतों और गुरु के साथ रहने से मनुष्य को ज्ञान मिलता है और मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलकर मोक्ष के मार्ग पर बढ़ता है। उन्होंने भक्तों से कहा कि लोग समय का बहाना बनाकर भक्ति से दूर होते जा रहे हैं। हमें प्रभु की आराधना के लिए भी समय प्रतिदिन निकालना चाहिए। यदि हम घर में बुजुर्गों का आदर और स्त्रियों का सम्मान करेंगे तो घर में कभी विवाद नहीं होंगे और परिवार आदर्श कहलाएगा। इसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को बचपन संस्कार दें यह भागवत कथा पंजाबी मोहल्ला की सभी भक्तगण द्वारा कराई जा रही है यह आयोजन 15 मार्च से 21 मार्च को आयोजित होगा तथा 22 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर पुजारी दीपक पंडित जी एवं सभी भक्त गण उपस्थित रहे।