शहर के 10 स्थानों पर ट्रैफिक वार्डनों ने संभाली यातायात व्यवस्था
Mar 15 2021
ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा आयोजित परिवहन यातायात परिचर्चा के बाद से ही लगातार यातायात पुलिस शहर में विभिन्न आयोजन के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था सुधार करने के लिए प्रयासरत हैं बाजारों में सुधार और चौराहे पर सुधार कार्य जोर शोर से प्रारंभ कर दिया है। उक्त आयोजन पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के दिशा निर्देश पर शहर में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रैफिक वार्डन भी अपनी सुविधानुसार अपनी सेवाएं यातायात पुलिस को दे रहे हैं।
सोमवार को भी शहर के 10स्थानों पर ट्रैफिक वार्डनो ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय डीएसपी यातायात पुलिस आर एन त्रिपाठी, डीएसपी यातायात नरेश अन्नोटिया, डीएसपी विक्रम कनपुरिया, टीआई प्रजापति, हिमांशु द्विवेदी सूबेदार, प्रबल प्रताप सूबेदार, अनुपम भदौरिया, सूबेदार सोनम सूबेदार स्मृति सूबेदार भी स्थानों पर जाकर ट्रैफिक वार्डनो का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे थे। इस प्रकार 10 चौराहे पर ट्रैफिक वार्डनो ने यातायात व्यवस्था संभालने का कार्य किया। सभी वार्डनो ने गलत चल रहे वाहन चालकों को समझने का प्रयास किया और निवेदन किया की खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









