पारा स्थिर, सुबह गुलाबी ठंड बरकरार
Mar 15 2021
ग्वालियर। मौसम में अब बदलाव आने लगा है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिसे अधिक रहा। तापमान स्थिर रहने से सुबह गुलाबी ठंड बरकरार रही, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे दिन में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से मौसम में फिर से बदलाव आएगा। बारिश व ओला वृष्टि के आसार बनेंगे।
राजस्थान में बना चक्रवतायी खत्म होने से दो दिन से आसमान साफ है। इससे दिन का तापमान बढऩा शुरू हो गया है। 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गत दिवस हलकी गर्मी का अहसास हुआ और दिन में पंखे शुरू हो गए हैं, लेकिन इस गर्मी का असर सोमवार को न्यूनतम तापमान पर नहीं दिखा। न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से सुबह ठंडक का अहससा हो रहा था। सूर्य उदय के बाद भी तापमान में तेजी बढ़ोतरी नहीं हुई। धीरे-धीरे तापमान बढऩे से सुबह 11:30 बजे तेज धूप का अहसास हुआ, लेकिन दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
16 मार्च को आसमान साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आ सकता है। दिन का तापमान बढ़ेगा। 17 मार्च को हवा में नमी आने से उमस का अहसास होने लगेगा। 18 मार्च की शाम से बादल आ जाएगा। 19 मार्च से बारिश की शुरुवात होगी। तेज हवा भी चल सकती है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सिस्टम काफी मजबूत है। वर्तमान में यह सिस्टम अफगानिस्तान के ऊपर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









