लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक व दिशा के टी-20 प्रीमियर लीग का आयोजन

Mar 15 2021

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक व लायंस क्लब ग्वालियर दिशा के टी-20 प्रीमियर लीग का आयोजन कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा क्रिकेट गेम को खेला गया। जिसमें दोनों क्लब के अध्यक्ष द्वारा कप्तानी टीम का नेतृत्व किया गया। क्लासिक टीम के कप्तान प्रवीण गुप्ता व दिशा टीम के कप्तान राज शिवहरे द्वारा अपनी अपनी टीमों को मैदान पर उतारा गया। जिसमें टॉस सुनील शर्मा द्वारा चांदी के सिक्के से कराया गया। टॉस जितने वाली दिशा टीम के कप्तान राज शिवहरे को पहला मौका दिया गया उनके द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया गया और उनकी टीम द्वारा बड़ी ही शानदार रूप से 178 रन का लक्ष्य क्लासिक टीम को दिया गया।  जिसमें लायंस क्लब ग्वालियर दिशा टीम विजेता रहीं।
जिसमें मैन ऑफ द मैच / बेस्ट बेस्टमेन का खिताब दिशा के टीम मनीष बांदिल ओर बेस्ट फील्डिंग का अवार्ड क्लासिक टीम के ललित गांधी को दिया गया। इस आयोजन में दोनो क्लब की महिला सदस्यों द्वारा भी क्रिकेट खेल का आनंद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम मैं मुख्य अथिति के रूप में ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार व पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विकाश गंगवाल उपस्थित हुए। जिसमें विधायक द्वारा ग्राउंड में मैच को खेलकर को क्रिकेट का शुभारंभ किया गया। इसमें क्लब के सभी सदस्यों द्वारा इस खेल को खेलने में काफी उत्साह देखने को मिला और क्लब से परिवार सदस्यों द्वारा भी खेल का  देखते समय काफी उत्साहित का माहौल बनाया।
मैच के समापन के समय चेम्बर अध्यक्ष विजय गोयल ब दाल बाजार के अध्यक्ष गोकुल बंसल द्वारा सभी खिलाडिय़ों को पुरुष्कार वितरण किये गए। क्लब की गुरप्रीत कौर व धर्मेन्द्र दंडोतिया भी मुख्य रूप से उपास्थि हुए। कार्यक्रम में क्लब के धर्मेन्द्र जैन, शिवशंकर अग्रवाल, ममता अग्रवाल अन्य क्लब के पदाधिकारी ब क्लब के सभी सदस्य उपस्थित हुए।