राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण का विरोध बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर
Mar 15 2021
ग्वालियर। राष्ट्रीयकत बैंकों के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आव्हान पर शहर में भी बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान शहर की सभी बैंक बंद रहीं। बैंक कर्मचारियों ने महाराज बाड़े पर एकत्रित होकर भारतीय स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया।
पिछले दिनों संसद में प्रस्तुत किए बजट में सरकार द्वारा अगले विाीय वर्ष में दो राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी। सरकार के इस फरमान के बाद से ही बैंक यूनीयनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। बैंको के निजीकरण के विरोध में 15 व 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया था। सोमवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। यहां बतादें कि उक्त यूनियन के अंतरगत 9 बैंक यूनियन आती हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे शहर की सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी महाराज बाड़े पर एकत्रित हो गए और एसबीआई के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस हड़ताल में देशभर के लगभग 10 लाख कर्मचारी शामिल हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









