बस ने एक्टिवा में मारी टक्कर, बस लेकर भागने के चक्कर में महिला के सिर से गुजर गया पहिया, मौत
Mar 15 2021
ग्वालियर। एक बस चालक ने शिक्षिका की जान ले ली। बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार में एक्टिवा सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर गिरीं। भागने के चक्कर में बस चालक ने स्पीड बढ़ा दी और पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना सोमवार सुबह पुरानी छावनी में आनंदपुर ट्रस्ट के पास हुई है। वह सेंट जॉन वियानी स्कूल में पढ़ाती थीं। वह अपनी ननद के साथ गाड़ी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शीलनगर निवासी 35 वर्षीय एलिजाबेथ जोसेफ पत्नी हनि जोसेफ टीचर हैं। वह मुरैना रोड पर सेंट जॉन वियानी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी ननद भी इसी स्कूल में पढ़ाई हैं। सोमवार सुबह वह अपनी ननद के साथ एक्टिवा से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। गाड़ी एलिजाबेथ की ननद चला रही थीं। अभी वह स्कूल से कुछ ही दूरी पर थी कि तभी तेज रफ्तार आ रही सत्यम बस सर्विस की बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एलिजाबेथ उछलकर नीचे गिरीं और भागने के प्रयास में बस चालक उनके ऊपर से पहिया निकालकर ले गया। शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ननद को भी चोंटें आई हैं। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोग चिल्लाते हुए बस चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई। लेकिन चालक रुका नहीं और अपनी बस को भगा ले गया। वैसे शिक्षिका की जान बच जाती, लेकिन भागने के चक्कर में बस चालक ने स्पीड बढ़ा दी और शिक्षका के सिर से पहिया गुजर गया। कुछ वाहन चालकों ने बस चालक का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









