परशुराम चल समारोह के लिए कमेटी गठित

Mar 14 2021

ग्वालियर। भगवान परशुराम चल समारोह को देखते हुये ब्राम्हण सभा मुरार के द्वारा रविवार को बैठक रामपाठक के निवास बारादरी मुरार पर सर्वसम्मिती से आयोजित की गयी। जिसमे ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष पण्डित आत्माराम पाठक की अध्यक्षता मे सर्वसम्मिती से पण्डित नरेश कटारे को अध्यक्ष, पण्डित भरत पाठक युवा इकाई अध्यक्ष, ब्राम्हण सभा मुरार एवं पण्डित विजय शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष ब्राम्हण सभा मुरार तथा भगवांन परशुराम चल समारोह के संयोजक के रूप में पँ बीरेंद्र दंडौतिया को नियुक्त किया गया। 
इस अवसर पर कार्यकरिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराकर नवीन पदाधिकारियो को बधाइयाँ एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दी। नवीन कार्यकारिणी में प्रमुुख रूप से चैाधरी छुन्न्ना थापक, रामबाबू शर्मा, भरत भुषण शर्मा, दिनेश शर्मा, राम पाठक, अजय चैधरी, सतानन्द शर्मा, प्रमोद कांकर, धर्मेन्द्र गौर, शिवदयाल पचौरी, भूपेन्द्र हरदेनिया, घनश्याम शर्मा, राजीव पाठक, रुपेश शर्मा, नरेश शर्मा, अतुल चैधरी, कल्लू दुवे एवं देवेन्द्र पाठक आदि विप्र बन्धुवर उपस्थित रहे।