आदर्श रामलीला होली महोत्सव 20 से शुरू

Mar 14 2021

ग्वालियर। झंग बिरादरी द्वारा हर वर्ष होली के पावन पर्व पर होने वाले होली महोत्सव के दौरान आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। जिसको लेकर आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल, पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल बत्रा, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा, रामलीला समिति के निर्देशक डॉक्टर नंदलाल बत्रा पंचायत मोहल्ला हनुमान नगर के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा, आदर्श कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष बलवंत मदान, सहित समस्त बिरादरीओं के प्रमुखों द्वारा एक बैठक रखी गई।
जिसमें यह निर्णय लिया गया कि भगवान श्री राम की लीला का मंचन 20 मार्च से प्रारंभ होगा जो 30 मार्च को भगवान श्रीराम जी के राज तिलक करने के पश्चात चल समारोह के साथ होली महोत्सव संपन्न होगी। साथ ही कोरोना संक्रमित को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। बैठक में उमेश अरोरा, देवेंद्र अरोरा, सोमनाथ अनेजा, देवकीनंदन अरोरा, सुरेंद्र जुनेजा, कश्मीरी लाल खुराना, सुभाष अरोरा, कमल मिगलानी, सतीश पाहवा, जगन्नाथ अरोरा, एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित उपस्थित थे।