उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत विकास परिषद ने किया सम्मान

Mar 14 2021

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा अरुण डागा (राष्ट्रीय महालेखा परीक्षक) डॉ के एस मंगल(राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री) आर के चोपड़ा (रीजनल मंत्री सेवा) अशोक बांदिल(पूर्व उपाध्यक्ष भा ज पा) डॉ संदीपा मल्होत्रा(अध्यक्ष शाखा ग्वालियर) सुधीर अग्रवाल(सचिव शाखा ग्वालियर) व जेके सूरी कोषाध्यक्ष शाखा ग्वालियर का सम्मान अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया, राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने सबोधन में बताया कि आज सम्मानित होने वाले सभी का समान फूलमालाओं स्मृतिचिन्हों व मोतियों की माला पहनाकर अरविंद दूदावत, संजय धवन, गिरीश अग्रवाल व प्रदीप लक्षणे के द्वारा किया गया। आप सभी काफी व्यस्त रहते हैं, फिर भी आप सभी लोगो ने भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के आग्रह को इसलिए तुरन्त स्वीकार कर लिया क्योंकि आप सभी भारत विकास परिषद से जुड़े हैं। 2 मिनिट रास्ट्र के नाम कार्यक्म की सफलता के लिए शाखा समर्पण व राष्ट्रगान परिवार को सभी ने साधुवाद दिया है। आप लोगों ने कहा कि यह राष्ट्रगान का कार्यक्रम पिछले 31 माह से चल रहा है जो कि अपने आप मे एक अद्वितीय बात है शाखा समर्पण अपने नाम के हिसाब से समपर्ण भाव से यह कार्य कर रहे हैं। इसके लिए पूरी राष्ट्रगान टीम व शाखा समर्पण की टीम बधाई की पात्र है, हम कामना करते हैं कि ये 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम यूं ही आगे भी अनवरत चलता रहे। 
इस अवसर पर अरविंद दूदावत, संजय धवन, गिरीश अग्रवाल, प्रदीप लक्षणे, महेश धीमान, महेश अग्रवाल, सतीश राजोरिया, बसन्त कोडेला, नमन गान्धी व प्रदीप शर्मा, बीके मिश्रा, कमल गुप्ता, पतिराम खोइया, उमेश शाक्य, रवींद्र नायक, आलोपीबंसल, रवीन्द्र अग्रवाल, दीपक बंसल, महेन्द्र अग्रवाल, अनिल सिंघल, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र खण्डेलवाल, व मातृशक्ति विमी सचदेवा, मधु धीमान, मधु धवन, नीलम बंसल, अनामिका अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया। ग्रीन ग्वालियर लीन ग्वालियर व पर्यावरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सभी सम्मानित होने वालों को सचिव प्रदीप लक्षणे की ओर से सेवन्थी का एक-एक का पौधा भी दिया गया। प्रदीप के इस कार्य के लिए उन्हें संस्थापक संजय धवन व गिरीश अग्रवाल व पूरी टीम ने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे ने दी।