पहले पीटा, फिर की फायरिंग

Mar 14 2021

ग्वालियर। बच्चों के बीच हुए विवाद और राजीनामा के बाद चार बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और आते ही गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जब आस-पास के लोग बचाव में अए तो हमलावरों ने फांयरिंग कर दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ कला की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर गलियों से होकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ निवासी श्रीकृष्ण शर्मा पुत्र देवी सिंह शर्मा किसान है। उनके घर के पास ही सौरभ यादव का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले सौरभ व उनके बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद और मारपीट हुई थी। उस समय आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। सौरभ व उसके परिजनों ने गाली गलौज कर दी। बात खत्म करने के लिए श्रीकृष्ण उनकी बातों को अनसुना कर चला आया। देर रात करीब दस बजे सौरभ, आकाश यादव, अजय धाकड़ व एक अन्य उनके घर पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट देखते हुए आस-पास के लोग बीच बचाव कराने के लिए आए तो सौरभ व उसके साथियों ने कट्टे निकाल कर फायरिंग कर दी। 
फायरिंग से पहले पूरा मोहल्ला एकत्रित हो गया और जैसे ही हमलावरों ने फायरिंग की तो सभी लोग जान बचाने के लिए छिप गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
पीडि़त श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में उनकी जायलो वाहन का शीशा टूट गया और एक छर्रा उनके पैर में लगा है, जिससे खून बंद नहीं हो रहा है। अब इसकी जांच करा रहे हंै, जिससे पता चल सकें कि किन कारणों से ब्लड़ बंद नहीं हो रहा है।