कम वसूली को लेकर जमकर भड़के निगमायुक्त , लोग परेशान हुए तो जेल पहुंचा दूंगा
Mar 14 2021
ग्वालियर। संपत्तिकर की वसूली की धीमी गति को लेकर रविवार को फिर निगम मुख्यालय में निगमायुक्त शिवम वर्मा ने मातहतों की जमकर क्लास ले डाली।
निगमायुक्त को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं किं कुछ कर संग्राहक संपत्तिकर जमा करने पहुंचने वालों से बजाए कर जमा करवाने के उनके बिलो में कमी बताकर वापस भेज रहे हैं, उनकी समस्या का निपटारा नहीं कर रहे, जिससे निगम के खाते में राजस्व नहीं पहुंच रहा। इस मामले में उन्होंने कर संग्राहकों के नाम तो बैठक में नहीं गिनाए, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से बेहद कड़े शब्दों में कहा अंतिम चेतावनी दे रहा हूं, यदि अब ऐसा किया तो फिर एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही जेल भिजवा दूंगा। सुधर जाओ अभी वक्त है। यह टीसी बीच में हाथ मारने की नियत से लोगों के बिलों में जबरन कमी भी निकाल रहे थे।
अभी 24 हजार रसीद कटना है
बीते साल 20 मार्च तक निगम के खाते में 58 करोड़ रुपए संपत्तिकर पहुंच गया था, जबकि इसी के अनुसार अभी 24 हजार रसीदें कटना शेष है, यह हालात तब हैं, जबकि 31 मार्च में समय बेहद कम है। इसके लिए उन्होने 20 टीसी जिनका टारगेट बेहद कम था उन्हे साफ कहा कि यदि टारगेट पूरा नहीं हुआ तो बाहर का रास्ता दिखा दूंगां। निगमायुक्त ने इस दौरान सभी एपीटीओ को 2 से लेकर 10 लाख रुपए का टारगेट भी पकड़ा दिया।
इनकी तुरंत करो कुर्की
निगमायुक्त ने साफ निर्देश दिए कि शहर में संचालित मैरिज गार्डन, होटलों और अन्य व्यवसाइयों के पास जाओ, यदि वह मौके पर ही बकाया अदा कर दें तो ठीक नहीं तो तुरंत उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर दो। बाकी मैं देख लूंगा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि सरकारी और अर्ध सरकारी विभागों, जिनमें मुख्यत: एजी ऑफिस, पर्यटन निगम, नारकोटिक्स, व्यापार मेला प्राधिकरण, यूनिवर्सिटी, रेल्वे आदि को भी नोटिस जारी किए जाएं। हर हाल में 31 मार्च से पहले टारगेट पूरा करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









