पड़ताल के समय अलर्ट रहें, एक भी प्वाइंट ना छूट

Mar 14 2021

ग्वालियर। जब भी आप साइबर फ्रांड का इन्वेस्टीगेशन करते हैं तो एक भी प्वाइंट या एक भी क्लू मिस ना करे। आपके द्वारा छोड़े गए क्लू से आरोपी निकल सकता है, इसलिए हमेशा अलर्ट रह कर जांच करें और शिकायत लेते समय भी हर प्रश्न की जानकारी पीडि़त से लें, ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेने पर आप मामले का खुलासा कर सकते हैं, क्योंकि साइबर फ्रॉड भूसे में से सुई खोजने जैसा है। यह बात रविवार को होटल लैण्ड मार्क में आयोजित साइबर क्राइम एण्ड इंवेस्टीगेशन सेमीनार में आईजी चंबल जोन मनोज शर्मा व पुलिस कप्तान अमित सांघी ने कही। कार्यशाला में एसपी साइबर सुधीर अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।