सिम्स में लगा आयुष्मान कार्ड शिविर

Mar 14 2021

ग्वालियर। सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा सरदार रसाल सिंह संधू की पावन स्मृति में निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य एवं निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन फोर्ट व्यू स्कूल शब्द प्रताप आश्रम नंबर 3 पर किया गया। इस शिविर में लगभग 240 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं पात्र मरीजों के निशुल्क 150 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। शिविर में मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवम जोड़ रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, दन्त रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थिति रहे।
शिविर में मुख्य अतिथि जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति लालजी जादोन, प्रयाग सिंह तोमर, आरके गुप्ता, राजेंद्र जैन, पप्पू बडोरी, रामसेवक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार सनी सिंह संधू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सतीश खटिक, राकेश खटीक, अजमेर पाल, पीतांबर सिंह तोमर, डॉ राकेश रायजादा, अरुण कुशवाह, नवीन यदुवंशी, बच्चन किरार, रमन सिहं, सूरिंदर सिंह सचदेव, श्याम किरार, मोहमद खान, पप्पे परिहार, शेरू चौहान, मनोज शुक्ला, राजेंद्र सेंगर, वीर सिंह राजपूत, कुलदीप पचौरी, सोनू तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, श्रीमती भारती समाधिया, श्रीमती सपना श्रीवास्तव, श्रीकांत शर्मा, गौतम जाटव, एवं वार्ड 33 के भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं कोटेश्वर मंडल पदअधिकारी उपस्थित रहे।