पंजाब पुलिस ने एस-3 के नेता लाखन सिंह बौद्ध को गिरफ्तार किया
Mar 14 2021
ग्वालियर।3 साल पहले ग्वालियर में हुए जातिगत उपद्रव के मामले में एस-3 सम्यक समाज संगठन का नाम सामने आया था। इसी संगठन का राष्ट्रीय नेता लाखन सिंह बौद्ध को ठगी के मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाखन पर 2 किसानों से 60 लाख रुपए ठगने का आरोप है। आरोपी ने किसानों के बेटों को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी की थी। यह पूरी कार्रवाई पंजाब के फतेहगढ़ पुलिस ने की है। लाखन पर ग्वालियर के थाटीपुर और मुरार थानों में कई मामले दर्ज हैं।
किसान सरबजीत सिंह निवासी गांव मलकनपुर (फतेहगढ़ साहिब) की ग्वालियर के जमरोहा गांव में जमीन है। जमीन की रजिस्ट्री के समय जब वो ग्वालियर आए तो उनकी मुलाकात लाखन सिंह से हुई थी। जमीन को देखने सरबजीत अपने साथी मनजीत सिंह निवासी जंडाली के साथ ग्वालियर आते रहते थे। इसी बीच लाखन ने दोनों को अपने साथी मकरंद व एक महिला से मिलाया। तीनों ने किसानों को उनके बच्चों को अमेरिका में सेंटलमेंट कराने की बात कही।
पंजाब के फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सरबजीत व मनजीत सिंह के बेटों को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये मांगे। 70 लाख में बात तय हुई। आठ मई, 2016 को तीनों आरोपित सरबजीत के घर मलकनपुर आए। तीनों जरूरी कागजात समेत साढ़े सात लाख रुपए नकद ले गए। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों से आरोपियों के खातोंं में साढ़े 52 लाख रुपए और ट्रांसफर किए गए।
बाद में आरोपियों ने दोनों किसानों के बेटोंं को न तो अमेरिका भेजा और न ही रुपये वापस किए। इसके बाद किसानों ने फतेहगढ़ पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पंजाब पुलिस ग्वालियर के थाटीपुर से आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर ले गई। उसका साथी मकरंद पहले से ही दुष्कर्म के मामले में जेल में है। महिला साथी का पता लगाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









