गालियों के साथ सोशल मीडिया पर लिखा-चुनाव के समय ही कोरोना कम क्यों हो जाता है , ग्वालियर एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड
Mar 14 2021
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर एक कांस्टेबल कोरोना के आंकड़ों को लेकर भड़क गया। उसने भाजपा पर अपनी भड़ास निकालकर गालियां लिख दीं। पुलिस जवान ने लिखा कि कोरोना चुनाव के समय ही क्यों कम हो जाता है। जब कोई त्योहार और अन्य कार्यक्रम हो तो बढ़ जाता है। उसका पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
ग्वालियर के कोतवाली थाने में धर्मेन्द्र पाठक कांस्टेबल के पद पर है। वह सोशल मीडिया पर एक न्यूज ग्रुप पर जुड़ा है। ग्रुप पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण बढ़ रहा कोरोना कर एक पोस्ट आई। इस पोस्ट पर अचानक कांस्टेबल चिढ़ गया और उसने भाजपा लिखकर गाली लिख दी। जब उसे एडमिन ने समझाया कि यह सोशल ग्रुप है यहां अपनी अभद्र भाषा का उपयोग न करें। इस पर कांस्टेबल ने लिखा कि चुनाव आ गया, तो अब कहां गया कोरोना। त्योहार और अन्य कार्यक्रम में कोरोना बढ़ जाता है। इसके बाद एडमिन ने आरक्षक को ग्रुप से हटा दिया।
कुछ ही मिनट में यह पोस्ट इतना वायरल हुआ कि ग्वालियर एसपीअमित सांघी के पास पहुंच गया। एसपी ने पोस्ट को संज्ञान में लेकर तत्काल मामले की जांच कराई। कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक की भूमिका गलत पाई गई। इस पर एसपी ग्वालियर ने जवान धर्मेन्द्र पाठक के सस्पेंड ऑर्डर जारी कर दिए। ऑर्डर में साफ कहा गया है कि आरक्षक का आचरण कहीं से भी पुलिस नियमों और आचरण जैसा नहीं था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा का उपयोग किया है, इसलिए उसे सस्पेंड कर लाइन भेज दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









