स्वयं खुश होने पर ही दूसरों को रख सकते हंै खुश

Mar 13 2021

ग्वालियर। त्रिदिवसीय नि:शुल्क ऑनलाइन ब्लॉक आनंदक समेलन परिचय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का प्रारंभ आनंदम सहयोगी डॉ. रूपा आनन्द एवं दीप्ति उपाध्याय मास्टर ट्रेनर द्वारा सहभागी आनन्दको से परिचय प्राप्त करते हुए आनंदम सहयोगी हेमन्त त्रिवेदी द्वारा समर्पित प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता से हुआ।
इसी अवसर पर राज्य आनंद संस्थान म. प्र. के मुय कार्यपालन अधिकारी अखिलेश अर्गल द्वारा अपने उदबोधन में संस्थान के परिचय और गतिविधियों का उल्लेख किया। अर्गल ने कहा कि हम स्वयं खुश होने पर ही दूसरों को रख सकते हैं खुश। स्वयं सेवियों को प्रेरित करते हुये कहा कि वे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करें। डिस्ट्रिट प्रोग्राम लीडर (आनन्द) विजय कुमार उपमन्यु ने आनन्द या है के बारे में बताते हुए सभी सहभागियों को आनन्द की ओर ले जाया गया। जिसे सत्र संचालिका मास्टर ट्रेनर श्रीमती दीप्ति उपाध्याय ने यह प्रश्न कि आपका आनन्द किस बात से, किन परिस्थितियों में बढ़ता है एवं किन परिस्थितियों में घट जाता है, के माध्यम से सहभागियों से जाना। 
जिस पर आए हुए विचारों में किसी ने बताया... मुझे छोटे बच्चों को हंसते देखना.. बगीचे के फूलों को देखना.. किसी की मदद करना, पेड़ पौधे लगाना... पक्षियों को दाना डालना... खुले आसमान को निहारना... साहित्य लेखन व संगीत सुनने से आनंद मिलता है.। इसके विपरीत निस्वार्थ कार्य करने के बाद कोई, बुराई करें एवं हम प्रयास करें... किंतु उस कार्य पर किसी का सकारात्मक रिस्पांस ना मिले तो हम आनंद में कमी महसूस करते हैं.। कार्यक्रम में आगामी दिवस हेतु मास्टर ट्रेनर ई. ए .के . शर्मा ने आत्म पोषण चिंतन हेतु, विचार दिया कि प्रकृति हमें या संदेश दे रही है व हम दूसरों के अंदर जो बुराई देखते हैं वह बुराई हमारे अंदर भी हो उस स्थिति में या करेंगे । यह ऑनलाइन आयोजन 15 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। यह जानकारी विजय कुमार उपमन्यु,डिस्ट्रिट प्रोग्राम लीडर (आनन्द) जिला-ग्वालियर ने दी।