अब नहीं थमेगा भाजपा का विजय रथ मप्र में भी जीतेंगे नगरीय निकाय चुनाव-शर्मा
Mar 13 2021
ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को चम्बल अंचल के सम्भाग मुख्यालय ग्वालियर में भीड़ भरे संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया की भाजपा का विजय रथ अब रुकने वाला नहीं है वह गुजरात की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में भी विजय का पर परचम लहराएगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा की नगरीय निकाय चुनावों के पूर्व भाजपा ने जनता से सीधे संवाद का कार्यक्रम तय किया है शनिवार को इसी योजना के तहत 9 वें नगरनिगम का दौरा वे ग्वालियर में कर रहे हैं। आज मुरैना में दसवीं जगह उनका जनता व कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। इसी आधार पर विकास का एक रोडमैप तैयार किया जाएगा भाजपा अध्यक्ष ने कहा जनता विकास से जुड़े जो भी सुझाव दे रही है उसी आधार पर 5 वर्षों का घोषणा पत्र भाजपा तैयार करने जा रही है। उन्होंने कहा की जनता को हमारे ऊपर पूर्णत: विश्वास है और हम भी जनता से मिले फीडबैक को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।
एक सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा की पूरे देश की तरह मध्यप्रदेश में भी कुछ वामपंथी छाप ताकतें सोशल मीडिया का सहारा लेकर देश की छवि खराब करने के षडय़ंत्र में जुटीं है। इस प्रकार की देश विरोधी ताकतों का जवाब देने की रणनीति भी जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बनाई गई है।
कोरोना वेक्सीनेसन पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आव्हान पर जनता से जुड़े सामाजिक कार्यों में सहयोग में भाजपा ने अपनी सहभागिता बढ़ाई है, उन्होंने कहा की इसी उद्देश्य से आज उन्होंने ग्वालियर के जयारोग्य के वैक्सीन हेल्प सेंटर पर जनता की मदद करने का प्रयास किया व उनसे सुझाव भी प्राप्त किये हैं। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में माफिया के खिलाफ जारी अभियान को और सख्ती के साथ जारी रखने के संकेत भी दिए। चर्चा के दौरान ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश मीडिया प्रमुख लोकेन्द्र पाराशर व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्न तोमर आदि मौजूद थे।
वहीं ग्वालियर प्रवास पर आये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा शनिवार को जयारोग्य चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजनों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के कार्य का प्रारंभ किया। उन्होंने स्वयं लोगों बैठकर लोगों के रजिस्ट्रेशन किये। इस मौके पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, लोकेन्द्र पाराशर, डॉ. धाकड़, कमल माखीजानी, डा. सुनील अग्रवाल, राजकुमार बंसल, आशीष अग्रवाल, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, अशोक पटसारिया, अभय चौधरी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









