मौसम बदला, धूल भरी हवा चलने के साथ हुई बूंदाबांदी

Mar 12 2021

ग्वालियर। पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शहर के मौसम का मिजाज बदल गया। इधर मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उार-पश्चिम मध्यप्रदेश पर भी एक चक्रवात बन गया है। गुरुवार से विपरीत दिशा की हवाओं का टकराव भी होने से ग्वालियर अंचल में भी धूल भरी हवा के साथ बौछारें पड़ी। शुक्रवार को सुबह से ही आंशिक बादल छाए हैं।
करीब 6 बजे धूल भरी हवा चलने के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण नमी से मौसम में शाम से बदलाव आया है। इस कारण आगामी 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग में बूंदाबांदी, धूल भरी हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। फिलहाल तो लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। चक्रवात के कारण हवा में धूल दिखाई दी। इधर वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी।
सुबह से ही धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू किया। 10:25 मिनट पर धूल भरे बादल हावी दिखाई दिए। इसक बाद फिर बंूदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 मार्च के बाद तेज बारिश हो सकती है। पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय अभी ग्वालियर अंचल में सक्रिय है और इसका प्रभाव 48 घंटे तक रहेगा। 
इधर गर्मी से लोगों को मुक्ति मिली तो लोग किला और तिघरा समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर सैर के लिए सुबह से ही निकल रहे हैं। किले पर शुक्रवार सुबह से बड़ी संख्या में सैलानी भ्रमण करते दिखाई दिए। इधर कई लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक करते दिखाई दिए।