पति से विवाद, महिला ने आग लगाई, हालत गंभीर
Mar 11 2021
ग्वालियर। महाशिवरात्रि पर सुबह मंदिर जा रही महिला का पति से झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज पत्नी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शरीर में आग लगते ही महिला चीखते हुए बाहर की तरफ भागी। परिजन ने किसी तरह आग को बुझाया। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे सूरो बेहरा गांव की है। आग की सूचना मिलते ही पास ही प्वाइंट से डायल-100 (एफआरवी-16) मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल जेएएच पहुंचाया। यहां महिला की हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के सूरो बेहटा निवासी गोपाल सिंह कुशवाह का विवाद गुरुवार की सुबह पत्नी आरती से हो गया। जिस समय विवाद हुआ आरती शिव मंदिर जा रही थी। उसे मंदिर जाने से रोकने पर झगड़ा होने के बाद वह गुस्से में किचन में गई और केरोसिन की कट्टी अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। जब उसका शरीर आग में जलने लगा तो वह चीखते हुए बाहर की तरफ भागी। उसकी चीख सुनकर पति व अन्य परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया। साथ ही एंबुलेंस और डायल-100 को सूचना दी। एंबुलेंस को आने में देर थी पर डायल-100 में पदस्थ आरक्षक अनिल सिंह नरवरिया, आरक्षक मोहन हिण्डोलिया व चालक प्रताप मौके पर पहुंचे और महिला की हालत गंभीर देखते उसे डायल-100 से ही उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बर्न यूनिट के आईसीयू में भर्ती कर लिया है। फिलहाल झगड़ा किस बात पर हुआ यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
समय रहते उपचार के लिए पहुंचाया है महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद खुद को आग लगा ली है। डायल-100 ने समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया है। जांच की जा रही है।
रवि भदौरिया,सीएसपी महाराजपुरा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









