महिलाएं समाज का आईना हैं: माया सिंह

Mar 11 2021

ग्वालियर। कोरोना काल में समाज की भलाई के लिए दिन रात काम करने वाली महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी परिसथिति में जटिल से जटिल काम को अंजाम दे सकती है। ये बात प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने इंद्रमणि उन्नयन वेलफेयर सोसायटी द्वारा बाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का आईना है और इन सभी महिलाओं का समाज के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में पुलिस और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी 55 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमे महिला थाना प्रभारी शैलजा गुप्ता, टीआई सिरोल प्रीति भार्गव के अलावा डॉ. सीमा जायसवाल(फीवर सेंटर प्रभारी), डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. अमृता सागर सहित 55 महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाति परमार और ताराचंद्र अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, महामंत्री शरद गौतम और एएसपी हितिका वत्सल मौजूद थीं। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि पेड वुमेन फाउंडेशन की संस्थापक किरण वाजपेयी और शकुंतला परिहार थीं। 
पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं ने ये साबित कर दिया है कि आज के दौर में वे पुरुष से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस मौके पर संजय परमार, श्रीमती सोनू अग्रवाल, निरंजन सागर, मोहमद फारूख आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निशीकांत मोघे और आभार ताराचंद्र अग्रवाल ने व्यक्त किया।