अमृता फडणवीस का कुणी मन्हाले हुआ रिलीज; महाराष्ट्रीयन मुल्गियों का जोश दोगुना
Mar 10 2021
हाल ही में उन्होंने 'तू मंदिर तू शिवाला' के माध्यम से हमारे बहादुर कोरोना योद्धाओं को और 'तुला जगु आद्या' के माध्यम से नारी शक्ति को श्रद्धांजलि दी थी। अब उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर मराठी गीत 'कुणी मन्हाले' के साथ एक बार फिर से दमदार वापसी की है।
टी-सीरीज द्वारा प्रेजेंट किया गया यह गीत एक महिला को उसके सपनों को पूरा करने और आत्मविश्वास के साथ दुनिया का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
यह सुंदर शास्त्रीय गीत, नाट्य संगीत के समान है और इसे डॉ. स्वप्ना पाटकर द्वारा लिखा गया है। इसे रोहन रोहन द्वारा कम्पोज किया गया है और अमृता फडणवीस द्वारा जीवंत किया गया है।
गीत में अमृता के अभिनय के साथ ही, शक्ति हसीजा द्वारा डायरेक्ट किया गया यह म्यूजिक वीडियो महिला दिवस की भावना का जश्न मनाने का बिल्कुल सही तरीका है।
अमृता फडणवीस कहती हैं, "मैं कुणी मन्हाले को गाकर स्वयं को बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूँ। यह सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि हर एक महिला के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ जीवन जीए।"
अमृता फडणवीस का 'कुणी मन्हाले' टी-सीरीज द्वारा प्रेजेंट किया गया है। प्रेरणादायक ट्रैक अब टी-सीरीज मराठी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









