समर्पण शाखा को मिला राष्ट्रसंत का आशीर्वाद

Mar 10 2021

ग्वालियर। आज 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में प्रात: राष्ट्र गान का सौभाग्य राष्ट्रीय सन्त विहर्स सागर महाराज के साथ मिला। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सन्त श्री श्री 108 बिहर्ष सागर महाराज के चरणों मे नतमस्तक होते हुए आपके आज के आगमन पर अपनी और से व भारत विकास परिषद की शाखा समर्पण व पूरे रास्ट्र गान परिवार की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापित की। व कहा कि हमारे कई जन्मों के प्रताप का फल है कि आज संतश्री के चरण हमारे 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में पड़े। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रगान संयोजक अरविंद दूदावत, संस्थापक व संघटन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष व राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, सहसचिव महेश धीमान, सतीश राजोरिया बसन्त कोडेला, बी के मिश्रा, कमल गुप्ता, विनोद सोनी, प्रदीप शर्मा, हीरालाल, नमन गांधी व जैन समाज के गणमान्य पुरुष व महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी।आज सन्तश्री के चरणों मे श्रीफल व मोतियों की मालाएँ अरविंद दूदावत, गुलाब प्रजापति, गिरीश अग्रवाल व प्रदीप लक्षणे ने अर्पित की। संतश्री ने अपने आशीष वचन की गंगा से पूरे महाराज बाड़े को भाव विभोर कर दिया।
संतश्री ने भारत विकास परिषद की शाखा समर्पण व राष्ट्रगान परिवार को आशीर्वाद के साथ इस देशभक्ति कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत बधाई दी है, तथा इस कार्यक्रम को 31 माह से निरन्तर करते रहने के लिए भूरी भूरी प्रसंशा की है। और आपने कहा कि आपका यह काम रास्ट्र निर्माण की भावना नागरिकों के मन मे जाग्रत कर रहा है। मेरा आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत आशीष। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश अग्रवाल ने किया। आभार प्रदर्शन गुलाब प्रजापति के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे ने दी।