सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया

Mar 10 2021

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से जीवाजी क्लब में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो कैटिगरी रखी थी। एक 5 से 11 तक  व दूसरी 12 से 18 तक का था। इसमें 50 बालिकाओ ने भाग लिया। 
जिसमें पहली कैटिगरी में सागरिका गोयल, सानवीं माहेश्वरी, खुशी अग्रवाल, प्रयासी पाल, बरुनी अग्रवाल विनर रही।
   दूसरी कैटिगरी में सिद्दी अग्रवाल,भूमि अग्रवाल, नवंया अग्रवाल,  वानी गोयल विनर रही।  विनरों को पुरुस्कार वितरण किया गया। साथ में महिला दिवस पर मेम्बरों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सगिनीं की संस्थापक ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल, मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डां वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, श्रीमती डा ममता कटारे उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की संयोजिका नूपुर गोयल, मीनाक्षी माहेश्वरी, रंजना अग्रवाल ने अपना पूरा सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता मे सभी बेटीयो को मोमेंटो, सर्टिफिकेट, देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सदस्यों को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।