कै. माधवराव सिंधिया को दी पुष्पांजलि, किया नमन
Mar 10 2021
ग्वालियर। कै.माधवराव सिंधिया का 76वे जन्मदिवस के मौके पर बुधवार सुबह नदी गेट स्थित प्रतिमा स्थल, सिटी सेंटर, एमआईटीएस और दीनदयाल नगर स्थित प्रतिमा पर भाजपा के नेताओं ने जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, बाल खांडे, रमेश अग्रवाल, रामवरण गुर्जर समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान नेताओं ने कहा कि ग्वालियर समेत देश में विकास के लिए कैलासवासी सिंधिया का नाम अग्रणी है। ग्वालियर में रेलवे समेत अन्य सुविधाओं के लिए उन्होंने लोगों की निस्वार्थ सेवा की। हमें उनके बताए पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
कांगे्रस ने प्रभात फैरी निकालकर किया याद
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार सुबह कै. माधवराव सिंधिया की 76वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजली अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय से सुबह 7:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेस ने नदी गेट स्थित माधवराव की प्रतिमा पर ही पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान बड़ी संया में महिला कांग्रेस समेत कांग्रेस सेवा दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 76वी जयंती पर मराठा समाज ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अमर कुटे, नितिन वालंबे, राजेंद्र शिन्दे, आनंद सावंत, विश्वजीत भोसले, यशवंत बुध्वत, बापू साहब मदने, गजेंद्र इंगले, श्रीकांत जाधव, सतीश शिन्दे, मुकेश चन्दन, शिवजी राव थोराट, सनी ठाकरे राहुल धुमाल मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









