56 सीटर बस में मिली 70 सवारी, की जप्त

Mar 09 2021

ग्वालियर। हाइवे पर सवारियों से ओवरलोड दौड़ रही बसों की शिकायत मिलने के बाद एक बार फिर परिवहन अफसर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाली बसों की धरपकड़ करने जौरासी-बिलौआ हाइवे पहुंचे और यहां से गुजर रही आधा दर्जन बसों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान परिवहन अपर आयुक्त अरविन्द सक्सेना को 56 सीटर बस में 70 सवारी बैठी मिली जिसे ज?त कर डबरा थाने में खड़ा करवा दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान पांच बसें ऐसी मिली जिनकी फिटनेस व अन्य कमियां होने के बाद भी यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हाइवे पर दौड़ाया जा रहा था इन बसों पर एक से तीस हजार रुपए का जुर्माना कर मौके पर ही वसूला।
मंगलवार की सुबह परिवहन अपर आयुक्त अरविन्द सक्सैना की मौजदूगी में परिवहन अधिकारी हाइवे से गुजरने वाली बसों की जांच करने जौरासी-बिलौआ हाइवे पर पहुंचे और चेकिंग शुरु कर दी। चेकिंग के दौरान ग्वालियर से दतिया जा रही सवारी बस में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर उसे जप्त कर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डबरा थाना पहुंचा कर खड़ा करवा दिया। चेकिंग के दौरान एक बस का फिटनेस मौके पर ही रद्द किया गया। फिटनेस रद्द की गई बस में इमरजेंसी गेट और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन होता भी नहीं मिला।
चेकिंग में ग्वालियर आरटीओ एपीएस चौहान, श्योपुर आरटीओ अशोक बाबू कैबरे, आरटीआई राजेन्द्र सोनी, उडऩदस्ता प्रभारी विमित गुप्ता और परिवहन अमले के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।