बदमाशों ने की कैश वैन लूटने की कोशिश, सुरक्षा गार्ड और कैश आफीसर घायल
Mar 09 2021
मुरैना। शहर में एसपी बंगले के पास एटीएम कैश वैन लूटने के प्रयास की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कैश वैन को लूटने का प्रयास किया। इन्हें रोकने के संघर्ष में कैश वैन के सुरक्षा गार्ड और कैश ऑफिसर घायल हो गए। कैश ऑफिसर दीप सिंह तोमर के कमर में छर्रे लगे हैं, तो गार्ड किशन वीर सिंह सिकरवार का सिर बदमाशों ने पिस्टल के बट से फाड़ दिया। कैश वैन गार्ड व अन्य दो कर्मचारियों ने बदमाशों को पकड़ लिया और सड़क पर खूब संघर्ष किया, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। अच्छी बात यह है कि कैश वैन में रखा साढ़े आठ लाख से ज्यादा नगदी उन्होंने बचा लिया।
एटीएम कैश वैन को तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया. लेकिन एटीएम कैश वैन सुरक्षा कर्मचारी की बहादुरी के कारण बदमाश कैश लूटने में असफल रहे। हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने बैन पहुंची थी। तभी तीन बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों पर हमला कर रुपयों से भरे बैग को छीनने की कोशिश की.। लेकिन सुरक्षाकर्मी की बहादुरी के कारण बदमाश अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। सिक्योरिटी गार्ड ने हिम्मत ना दिखाई होती तो बदमाश 9 लाख रुपए लेकर फरार हो जाते, बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









