राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mar 09 2021

ग्वालियर। विश्व महिला दिवस पर महिला उत्थान मण्डल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन। आज देश भर में विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला उत्थान मण्डल की करोड़ो महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिए जा रहे ज्ञापनो की श्रंखला में ग्वालियर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। भारी संख्या में कलेक्टेट पहुंची महिलाओं ने भाग लिया। महिला उत्थान मण्डल ग्वालियर की प्रमुख पदाधिकारियों में श्रीमती कल्पना शर्मा, अनिता नागपाल, सलोनी रामानी, कौशल्या रायकवार अंजू चन्देल इत्यादि शामिल रहीं, कल्पना शर्मा सचिव महिला उत्थान मण्डल ग्वालियर ने दी।