कै. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भजन संध्या का होगा आयोजन आज

Mar 09 2021

ग्वालियर। कै. माधवराव सिंधिया का 76 वां जन्म दिवस 10 मार्च को अम्मा महाराज की छत्री कटोराताल रोड पर आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम सायंकाल साढे सात बजे से महानगर के सभी गणमान्य नागरिकों के साथ राज्यसभा सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुये कमल माखीजानी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं बाल खांडे ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में महानगर के प्रसिद्ध गायक राजेन्द्र पारिख, शिन्नी कालविंट एवं डॉ. वीणा जोशी तथा अंकिता कैलासिया अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर सिंधिया परिवार की परंपरा अनुसार श्री सिंधिया चारों धर्म के धर्मगुरूओं का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा।
इस अवसर पर सभी लोगों द्वारा स्व. माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि भी अर्पित की जायेगी। कांग्रेस नेता पुरूषोाम भार्गव, दोपहर 12 बजे से माधव अंधाश्रम में बच्चों को भोजन करवायेंगे। वहीं एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता किशन मुदगल, सुरेन्द्र शर्मा, रामसुंदर सिंह रामू, पुरूषोाम भार्गव, श्याम सिंह चौहान, गुडडू वारसी, नवीन परांण्डे, रामनारायण मिश्रा आदि मौजूद थे।