पुलिस ने 6 चोर पकड़े 36 मोबाइल बरामद

Mar 09 2021

ग्वालियर। थाना घाटीगांव पुलिस ने विगत दिनों थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले 6 चोरों को मय चोरी के 36 मोबाइल, चार्जर एवं इयरफोन के साथ पकड़ा है। चोरों ने क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों से पुलिस को परेशान किए हुए था। बरामद माल की कुल कीमत 1 लाख 30 हजार रूपयेके बताई गई है। नकबजनों को न्यायिक निरोध में भेजा गया है। 
थाना घाटीगांव क्षेत्र में 16मार्च की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने अशोका मार्केट में एसएम मोबाइल की दुकान के पीछे सेंध लगाकर मोबाइल चोरी किए थे।