ग्वालियर में भी कोरोनाके मामलों में बढ़ोारी, लोग लापरवाह

Mar 09 2021

ग्वालियर। जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच बाजारों में उमड़ रही भीड़ ने चिंता बढ़ा दी है। त्योहार व वैवाहिक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में लग रही है, लेकिन अधिकांश लोग बिना मास्क के होते हैं।
शहर के व्यापारियों की मानें तो लोग बिना मास्क के आते हैं, जिन्हें मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है। व्यापारियों की चिंता इस बात से है कि यदि प्रशासन ने नाइट कफ्र्यू लगाया तो कारोबार पिट जाएगा। इसलिए वे ग्राहकों को समझाइश दे रहे हैं। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराने का भी कहते हैं। वर्तमान में महाराज बाड़ा क्षेत्र, मुरार, गोला का मंदिर और उपनगर में भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। महाशिवरात्रि, होली एवं वैवाहिक आयोजनों की खरीदारी में लोग व्यस्त है। इस कारण मास्क एवं शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पाता। एक व्यापारी का कहना है कि बाजार में ग्राहकी तो अच्छी है, लेकिन बिना मास्क के कई लोग घूमते हैं। यह आंकड़ा करीब 60 फीसद तक होता है।
इसलिए रोको-टोको अभियान चला रहे हैं। बिना मास्क के घूमते लोगों को समझाइश दी जाती है कि वे मास्क पहनकर ही आएं। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करें। तभी कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।