जमानत के बाद फरार हुआ बदमाश पकड़ा , अभिषेक हत्याकांड में था आरोपी, पुलिस से बचने छत पर छिप गया था
Mar 09 2021
ग्वालियर। राहुल राजावत गैंग का शातिर शार्प शूटर पकड़ा गया। यह अभिषेक तोमर हत्याकांड में शामिल था। कुछ समय पहले बेल जंप कर फरार हुआ था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह छत पर पानी की टंकी के पीछे छिप गया था, पर पुलिस की नजर से नहीं बच पाया है। पुलिस ने उसे कांचमिल में उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। शहर में कई बार गैंगवार फैलाने में उसका नाम आ चुका है।
हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से बेल जंप कर फरार हुआ शातिर बदमाश व शार्प शूटर बंटी उर्फ अजय भदौरिया निवासी कांचमिल अपने घर पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई अतर सिंह, एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक श्रीकृष्ण लोधी, अरूण, राजेश व राजकुमार की टीम ने बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस जब आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो बदमाश ने भागने का प्रयास किया। वह छत पर पानी की टंकी के पीछे छिप गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह शॉर्प शूटर राहुल राजावत गैंग का सदस्य अहम सदस्य है।
बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी तीन साल पहले पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित चौहान क्रेन के पास हुए सनसनीखेज बदमाश अभिषेक तोमर हत्याकाण्ड में शामिल था। वह राहुल राजावत गैंग का सक्रिय सदस्य है। मरने वाला बदमाश अभिषेक तोमर, शातिर शार्प शूटर परमाल तोमर का सदस्य था। परमाल और राहुल गैंग में कई बार गैंगवार हो चुका है।
बेल जंप कर हुआ था फरार कुछ समय पहले बेल जंप कर फरार हुए शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित लूट के कई मामले दर्ज हैं।
रवि भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









