रिश्वत लेते एसडीएम का बाबू धरा , नामांतरण के नाम पर ले रहा था घूस

Mar 08 2021

ग्वालियर। एसडीएम के नाम पर धूस ले रहे एक बाबू को सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह बाबू भितरवार एसडीएम कार्यालय में रीडर है। लोकायुक्त पुलिस ने इसे घूस लेते हुए कार्यालय में ही पकड़ा है।
इस मामले में शिकायतकर्ता नारायण सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन अपने बेटे के नाम पर नामांतरण कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन एसडीएम का रीडर राजेन्द्र ङ्क्षसह परिहार अफसरों के नाम पर रुपयों की मांग कर रहा था। जब काफी परेशान होने पर भी नामांतरण नहीं किया तो नारायण सिंह ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत की।
शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने सोमवार कोडीएसपी प्रद्युम्न पाराशर के नेतृत्व में एक टीम के साथ किसान को दो हजार रुपए लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। जैसे ही बाबू ने दो हजार रुपए लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने दफ्तर में कदम रखा बाबू ने लिए हुए रुपए किसान की तरफ फंैक कर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।